logo

मंगलवार को रांची के डोरंडा क्षेत्र में एक हिट एंड रन का मामला देखने को मिला मामले में एक मर्सिडीज़ चालक ने एक युवा को कई किलोमीटर तक घसीटा

#रांची में सनसनीखेज हिट एंड रन मामला!
#हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता ने युवक को!
#मर्सिडीज के बोनट पर कई किलोमीटर तक घसीटा!
#वीडियो वायरल

झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हिट एंड रन की घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है।

झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता मनोज टंडन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी लग्जरी मर्सिडीज कार से एक बाइक सवार।

युवक मवाज खान को जोरदार टक्कर मारी और फिर उसे कार के बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक तेज रफ्तार से दौड़ाया।

पीड़ित मवाज खान ने घटना का पूरा वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसमें वह बोनट पर लटके हुए जान बचाने के लिए चीखता-चिल्लाता और मिन्नतें करता नजर आ रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की बुरी हालत और कार की रफ्तार साफ दिख रही है।

घटना कैसे हुई-?

मवाज खान अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़कर बाइक से लौट रहे थे, तभी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मवाज ने कार चालक से ब्रेक खराब होने की वजह से मरम्मत का खर्च मांगा लेकिन बात बढ़ गई और विवाद हो गया।

कार चालक ने कई वाहनों को धक्का मारते हुए भागने की कोशिश की, जिस दौरान मवाज कार के बोनट पर जा गिरा।

कार रुकने के बजाय और तेज हो गई और मवाज कई किलोमीटर तक बोनट पर लटका रहा।

अपार्टमेंट पहुंचने पर कार चालक ने कथित तौर पर 4-5 लोगों के साथ मिलकर मवाज की मारपीट भी की।

किसी तरह फोन कर मवाज ने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने उसे थाने पहुंचाया।

आरोपी की पहचान और पुलिस कार्रवाई-

पुलिस जांच में कार चालक की पहचान झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता मनोज टंडन के रूप में हुई।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थाने के बाहर अधिवक्ताओं, पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

पीड़ित के पिता अरमान खान ने सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि वे न्याय चाहते हैं मामले को किसी धर्म से न जोड़ा जाए।

हाईकोर्ट का रुख-

घटना की सूचना मिलते ही हाईकोर्ट के अन्य अधिवक्ताओं ने चीफ जस्टिस को अवगत कराया।

चीफ जस्टिस ने महाधिवक्ता को निर्देश दिया कि कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई हो।

कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि "कानून से ऊपर कोई नहीं है" और आरोपी को किसी राहत से इनकार करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह मामला अब कानूनी और सामाजिक बहस का विषय बन गया है, जहां एक तरफ रसूखदार व्यक्ति।

पर गंभीर आरोप हैं, तो दूसरी तरफ पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है पुलिस जांच कर रही है।

7
700 views