logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिर्पोट जयपुर अब बड़े शहरो की तुलना में, बड़े सपने साकार हुए पिलानी में !

जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिर्पोट

जयपुर अब बड़े शहरो की तुलना में, बड़े सपने साकार हुए पिलानी में !
ADMIRE कैरियर इंस्टिट्यूट का 100% परिणाम, विद्यार्थियो ने रचा नया इतिहास
पिलानी :- कस्बे के ADMIRE कैरियर इंस्टिट्यूट( ADMIRE कोचिंग) के प्रथम बैच JEE MAIN का परीक्षा में 100% परिणाम देकर विद्यार्थियों ने नया इतिहास रचा दिया । परिणाम घोषित होते ही कोचिंग परिसर में उत्साह का माहोल बन गया | डायरेक्टर विजय सिंह श्योराण (विजय गुप ऑफ एज्यूकेशन) ने खुशी जाहिर करते हुये बताया कि संस्थान के सभी विद्यार्थियो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है | उन्होंने बताया कि मंयक जाँगिङ पुत्र भी बुद्धराम जाँगिड़ (91.79% tile) खुडानिया, आदित्यवर्धन पुत्र श्री भवानी सिंह (91.02% tile)रामपुरा, मोनिका पुत्री श्री सुरेश कुमार (89.61%-tile) पिपली व कंचन धायल पुत्री महेन्द्र सिंह धायल (85.17% tile) झेरली प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है| इस उपलब्धि पर कोचिंग परिसर में विद्यार्थियों का साफा, माला व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एजुकेशन ब्रजेश पाठक ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वही विजय सिंह श्योराण ने सफलता का श्रेय संस्थान के समर्पित स्टाफ कि कड़ी मेहनत, विद्यार्थियों के नियमित व अनुशासित अध्ययन व अभिभावकों के सकारात्मक सहयोग को दिया। व्यस्थापक केदारमल झांझरिया ने बताया कि इस उपलक्ष में दिनांक 18.02.2026, बुद्धवार को विजय ग्रुप ऑफ एज्यूकेशन द्वारा भव्य "विजय रथ" का आयोजन किया जायेगा। विजय रथ सुबह 11:15 बजे कोचिंग कैंपस से प्रारम्भ होकर बस स्टैण्ड, भगत सिंह सर्किल, चिड़ावा बाईपास, धिंधवा सर्किल, लुहारु बाईपास से राजपूरा, राजगढ़ हाईवे से होते हुये रायला मोड़ व झेरली रोड होते हुये खेल मैदान में विजय रथ का आतिशबाजी के साथ समापन किया जायेगा ।

10
543 views

Comment