वार्ड 5 में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का भूमि पूजन, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई दिशा
सरसीवां। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में राधा–कृष्ण मंदिर के सामने बस्ती मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग पेवर टाइल्स बिछाने के प्रस्तावित कार्य का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। लाखों रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य से मार्ग की मजबूती, स्वच्छता तथा आवागमन व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। इंटरलॉकिंग पेवर टाइल्स लगाए जाने से क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी वृद्धि होगी।
इसी वार्ड में हाल ही में बच्चों के खेल–कूद के लिए मंगल भवन के सामने नगर पंचायत द्वारा झूला भी स्थापित किया गया, जिससे स्थानीय बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमेश बंजारे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण साहू, वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद लालू शर्मा तथा वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद गोलू बंजारे सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।