logo

कलेक्टर ने मोबाइल क्लिनिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने मोबाइल क्लिनिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
------------
मोबाइल क्लिनिक वैन से बागली ब्लॉक के 55 गाँवों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्‍ध होगी
---------------
देवास 16 फरवरी 2026/ कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने बागली विकासखंड में परिवार एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल क्लिनिक सेवा का शुभारम्‍भ कर कलेक्‍टर कार्यालय से मोबाइल क्लिनिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके माध्यम से बागली ब्लॉक के 55 दूरस्थ और जरूरतमंद आदिवासी गाँवों में निःशुल्क प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श और दवा वितरण की सुविधा ग्रामीणों को उनके गाँव में ही उपलब्ध होगी।

मोबाइल क्लिनिक प्रतिदिन 4 से 5 गाँवों में जाकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की जाँच करेगी और निःशुल्क दवाइयाँ व परामर्श देगी। गंभीर रोगियों को आवश्यकता अनुसार देवास, इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, दिल्ली एम्स जैसे सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जाएगा तथा संस्था द्वारा उनके उपचार की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

#MobileClinic
#Dewas
#Bagli
#FreeHealthService
#MPGovernment
#PublicHealth
#TribalDevelopment
#HealthcareForAll

54
1527 views