logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Headline : दुलाल भुइया के भाजपा में शामिल होने पर पलटन मुर्मू का तीखा प्रहार, कहा – “निजी स्वार्थ की राजनीति”

जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री पलटन मुर्मू ने पूर्व मंत्री दुलाल भुइया के भाजपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की शायद ही कोई पार्टी बची हो, जहां दुलाल भुइया ने सदस्यता न ली हो।
पलटन मुर्मू ने कहा कि दुलाल भुइया जी पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा, फिर झारखंड विकास मोर्चा, उसके बाद भाजपा, कांग्रेस और पुनः भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बार-बार दल बदलने के पीछे क्या कारण है?
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे नेताओं की झारखंड मुक्ति मोर्चा को आवश्यकता नहीं है, जो निजी स्वार्थ और लाभ के लिए पार्टी बदलते हैं। “राजनीति सेवा का माध्यम है, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का नहीं,” उन्होंने कहा।
प्रधानमंत्री से प्रेरित होने के बयान पर भी पलटन मुर्मू ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मीडिया में दिए गए बयान में भुइया ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहस से प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा, खासकर उस घटना से जब साइक्लोन के कारण हेलीकॉप्टर से यात्रा संभव नहीं थी और दिल्ली से जमशेदपुर सड़क मार्ग से लंबी दूरी तय की गई।
मुर्मू ने कहा कि तथ्य यह है कि प्रधानमंत्री दिल्ली से रांची हवाई मार्ग से पहुंचे थे और रांची से जमशेदपुर सड़क मार्ग से आए थे। ऐसे में तथ्यों की सही जानकारी होनी चाहिए।
अंत में उन्होंने कहा कि दुलाल भुइया जी के जाने से झारखंड मुक्ति मोर्चा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राज्य में महागठबंधन की सरकार मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में विकास और प्रगति की राह पर अग्रसर है।

7
2911 views

Comment