
बिजनौर : दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ रोबोटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
दिल्ली पब्लिक स्कूल,बिजनौर में इंटर-हाउस रोबोटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो छात्रों में तकनीकी कौशल और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस रोमांचक प्रतियोगिता में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता का प्रारंभिक दौर कक्षा 3 से कक्षा 5 के छात्रों के बीच हुआ। इस दौरान छात्रों को 10 टीमों में विभाजित किया गया, जिससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीन टीमों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम में कक्षा 3 से अचिंत्या पांडे, कक्षा 4 से कनव कपूर और कक्षा 5 सी जारून शेख शेख ने प्रतिभाग लिया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में कक्षा 4 से तान्या राजपूत और एलिश और कक्षा 5 सी से अर्पण गुप्ता ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में कक्षा 4 से आराध्या तोमर और माल्या सिंह और कक्षा 5 दक्ष राणा ने प्रतिभाग लिया। दूसरे दिन, कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक टीम ने अपने-अपने रोबोटिक मॉडल्स को प्रस्तुत किया, जिनमें नवाचार और तकनीकी सटीकता का अद्भुत समावेश था। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम में कक्षा 6 सी से शरण्य देशवाल, कक्षा 7 बी से एकांश अग्रवाल और कक्षा 8 बी से आरव जैन ने प्रतिभाग लिया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में कक्षा 6 सी से अन्वी गुप्ता, कक्षा 7 ए से ईशान राजपूत और कक्षा 8 बी से सान्वी चौहान ने प्रतिभाग किया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में कक्षा 6 से मृदुल वर्मा, कक्षा 7 से वेदांत राणा और कक्षा 8 से रोली अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।