
भारत विकास परिषद महिला शक्ति शाखा की बैठक में दिया एकजुटता का संदेश
गाजियाबाद। थाना कवि नगर क्षेत्र के कविनगर स्थित रामलीला ग्राउंड के समीप संत कबीर पार्क में भारत विकास परिषद महिला शक्ति शाखा की बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में भारत विकास परिषद की महिला शक्ति शाखा द्वारा “सहयोग, सेवा, समर्पण” के तत्वाधान में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से एक विशेष मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला एकजुटता को बढ़ावा देना एवं संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी महिलाओं ने अपने-अपने घरों से एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर लाया गया। सभी महिलाओं ने प्राकृतिक सौंदर्य एवं शुद्ध हवा के बीच पार्क में लगे झूलों का आनंद लिया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से सभी व्यंजनों का आनंद लिया गया, जिससे आपसी प्रेम, अपनत्व और सहयोग की भावना और भी प्रगाढ़ हुई।
उपस्थित महिलाओं ने समाज में महिला शक्ति की भूमिका, सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता तथा संगठन को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान महिला एकता का अटूट बंधन स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जो समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश देता है।
अंत में सभी पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
उक्त कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अनेको वरिष्ठ एवं कनिष्क पदाधिकारी ने हिस्सा लिया।