logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेवा भारती की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और नए केंद्रों के संचालन पर बनी रणनीति l


अमरोहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय, अमरोहा में सेवा भारती मेरठ प्रांत की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांत प्रचार प्रमुख आलोक जी एवं जिला प्रचारक अमरोहा श्रीमान योगेंद्र कुमार जी ने की।
बैठक में जिला अध्यक्ष मीनाक्षी वर्मा, जिला मंत्री हिमांशु अग्रवाल, अवनीश कुमार चौहान सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सेवा भारती के कार्यों में तेजी लाने, नगर व खंड स्तर पर दायित्व एवं जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा नए सेवा केंद्रों के संचालन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
अध्यक्षीय संबोधन में कहा गया कि सेवा भारती समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्य पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए आगामी समय में सेवा गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने समर्पित भाव से समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

2
102 views
1 shares

Comment