logo

सिविल डिफेंस द्वारा किया गया वार्डन सेवा–वार्डन रिफ्रेशर कोर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय नागरिक सुरक्षा के सभागार में वार्डन सेवा वार्डन रिफ्रेशर कोर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण गरिमामय वातावरण में शुभारंभ किया गया।
टाउन हॉल प्रखंड के डिवीजनल वार्डन दीपक अग्रवाल ने मीडिया प्रभारी संजय शर्मा को बताया कि उक्त प्रशिक्षण सहायक उप नियंत्रक नेम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में चलाया जाएगा जोकि दिनांक 16 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2026 तक चलेगा, प्रशिक्षण प्रतिदिन अपराह्न 3:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें टाउन हॉल डिवीजन, कलेक्ट्रेट डिवीजन और कोतवाली डिविजन के वार्डन प्रतिभाग करेंगे।
उक्त प्रशिक्षण में वार्डनों को आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा के दायित्वों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन विशेष रूप से वार्डन सेवा की भूमिका, कर्तव्य एवं उत्तरदायित्वों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे उपस्थित वार्डनों में सेवा भावना एवं जिम्मेदारी का और अधिक विकास हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डन उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिससे नागरिक सुरक्षा तंत्र और अधिक सशक्त एवं संगठित बन रहा है।
निश्चित ही यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

39
70 views