logo

जेईई मेन–2026 (जनवरी) में नारायणा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन ,नारायणा जमशेदपुर के मुकुल महतो बने कोल्हान टॉपर

जमशेदपुर :साकची स्थित देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्था Narayana IIT/NEET Academy, जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं ने जेईई (मेन) जनवरी 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा जमशेदपुर के छात्र मुकुल महतो ने 99.9654539 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर कोल्हान टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।
नारायणा के ऑल इंडिया एकेडमिक हेड श्री श्याम भूषण ने बताया कि जेईई (मेन) जनवरी 2026 के परिणाम में नारायणा संस्थान से देश के पाँच राज्यों में स्टेट टॉपर बने हैं। इनमें तेलंगाना से विवान शरद महेश्वरी (100 परसेंटाइल), आंध्रप्रदेश से एन. महिथ (100 परसेंटाइल), महाराष्ट्र से माधव विरादिया (100 परसेंटाइल), कर्नाटक से ए. विष्णु साईंतेजा (99.99 परसेंटाइल) तथा गोवा से तनय अजित प्रभु (99.82 परसेंटाइल) शामिल हैं।
जमशेदपुर सेंटर के सेंटर हेड श्री संजय रंजन ने बताया कि इस वर्ष नारायणा जमशेदपुर से 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 108 हो चुकी है, जिसकी गणना अभी जारी है। संभावना है कि यह संख्या और बढ़ेगी।
नारायणा जमशेदपुर से 97 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रमुख छात्र इस प्रकार हैं—
मुकुल महतो (99.9654539), अयान सिंह (99.7283419), सोहम डोलाइ (99.6725097), आर्यन भारद्वाज (99.4968042), अनिकेत दास (99.4965764), निलादरी कर्मकार (99.2552973), प्रणय कांत (99.2332087), अरुणभ कर राय (98.9750799), असित प्रसाद (98.8882454), आदित्य कुमार सिंह (98.5291339), सेजल (98.4478166), सूर्यांश गौतम (98.3153881), यश कुमार अग्रवाल (98.2544986), अदविक साहा (98.2106859), खैयर अलामिन इस्लाम (97.8540612), सौरभ राज सिंह (97.5481611), प्रांशुल पाण्डेय (97.2995950), अनिर्वन पात्रा (97.1499458), तन्मय कुमार शर्मा (97.0701047), आदित्य कुमार नाग (96.9619154) सहित अन्य छात्र शामिल हैं।
श्री संजय रंजन एवं श्री विकास कुमार झा ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ये छात्र आगामी जेईई (मेन एवं एडवांस) 2026 परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन करेंगे।
शाखा प्रबंधक श्री विकास रंजन एवं उप शाखा प्रबंधक श्री अभय प्रताप तथा श्री सुदिप माइती ने बताया कि नारायणा जमशेदपुर सेंटर में प्रत्येक सप्ताह अखिल भारतीय स्तर पर टेस्ट आयोजित किए जाते हैं, जिससे छात्रों को अपनी ऑल इंडिया रैंकिंग का आकलन करने का अवसर मिलता है और प्रतियोगी माहौल तैयार होता है।
ज्ञात हो कि नारायणा शैक्षणिक संस्थान उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, अनुशासित वातावरण, बेहतर कोर्स सामग्री और पूर्ण पुस्तकालय सुविधा के लिए जाना जाता है। नारायणा समूह देश के 23 राज्यों में 750 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों एवं कोचिंग संस्थानों का संचालन करता है तथा हर वर्ष लाखों छात्रों को इंजीनियरिंग, चिकित्सा एवं सिविल सेवा जैसे क्षेत्रों में करियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता

0
109 views