logo

पत्रकार नानक सिंह के पुत्र नवल सिंह को 98.73 परसेंटाइल अंक

जमशेदपुर :जेईई मेन (2026) के घोषित परिणाम में शहर के पत्रकार नानक सिंह एवं प्रधानाचार्या नवदीप सिंह के पुत्र नवल सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.73 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित शहर में खुशी का माहौल है।
नवल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, आत्म-अनुशासन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में भविष्य बनाना है।
नवल ने कहा कि उन्होंने नियमित अध्ययन और स्वयं की मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। अब उनका अगला लक्ष्य जेईई एडवांस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर Indian Institutes of Technology (आईआईटी) में प्रवेश प्राप्त करना है।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में और अधिक मेहनत कर अपने अभिभावकों के साथ-साथ जमशेदपुर शहर का नाम रोशन करना चाहते हैं। नवल की इस सफलता पर शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

9
531 views