मानव कौशल विकास एसोसिएशन संस्था द्वारा शक्ति जिले ब्लॉक डभरा के ग्राम पंचायत कोसमंदा सपोस में समृद्धि कार्ड पर बैठक
भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एन जी ओ मानव कौशल विकास एसोसिएशन संस्था द्वारा आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को दोपहर 01 00 बजे डभरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोसमंदा सपोस में ग्रामीण महिलाओं के साथ समृद्धि कार्ड पर बैठक हुई। जिसमें उन्हें रायगढ़ जिला प्रभारी चित्रसेन चौहान द्वारा मोबाइल कॉल के जरिए संस्था की रोजगार क्रांति अभियान पर जानकारी प्रदान किया गया। साथ साथ संस्था की विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले लाभ को गिनाया गया। जिस पर लड़कियों और महिलाओं द्वारा जल्द ही संस्था में जुड़ने की इच्छा जताई। इस अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी खुशी राम पटेल, कार्यकर्ता सीमा पटेल और बड़ी संख्या में लड़कियां और महिलाएं उपस्थित रहीं।