logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर सैलून एसोसिएशन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

न्यूज़ रिपोर्ट

17 फरवरी 2026 को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सैलून एसोसिएशन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैलून एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
सभा में प्रदेश महासचिव तेज बहादुर नंदवंशी, जिला अध्यक्ष विक्की श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष लियाकत सलमानी, उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव, महामंत्री रणधीर श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पवन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, मोहसिन अली, सुबोध श्रीवास्तव , अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के संघर्षमय जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उनके सिद्धांतों को अपनाने और समाज में समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, एकजुटता बढ़ाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

23
2540 views

Comment