सूरजगढ़ क्षेत्र की बेटी प्राचिका साईपंवार ने जेईई मेंस 2026 में रचा इतिहास, 99.77 पर्सेंटाइल से बढ़ाया क्षेत्र का मान
सूरजगढ़ क्षेत्र के स्वामी सेही गांव की लाडली बेटी प्राचिका साईपंवार ने जेईई मेंस 2026 में 99.77 पर्सेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस शानदार उपलब्धि से पूरे सूरजगढ़ क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। प्राचिका, विरेंद्र साईपंवार (उम्मेद साईपंवार) की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सीकर के मैट्रिक्स संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी के आशीर्वाद को दिया। प्राचिका ने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। परिणाम घोषित होते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में बधाइयों का तांता लग गया। परिजनों और शिक्षकों ने इसे प्राचिका की मेहनत, लगन और समर्पण का प्रतिफल बताया। सूरजगढ़ क्षेत्र की इस लाडली बेटी ने साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, बस जरूरत है सही मार्गदर्शन और मजबूत हौसलों की।