सिंघाना स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत दिया दो लाख राशि का चैक
सिंघाना के बनवास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत दो लाख राशि का चैक दिया गया। बीसी संचालक अनिल कुमार ने बताया कि मुरादपुर निवासी खाताधारक सुमेर सिंह ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बनवास शाखा में खाता खुलवाया था। खाताधारक सुमेर सिंह की मृत्यु के पश्चात उनकी पत्नी पूजा को दो लाख का क्लेम बैंक द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रंजन सैनी, तहसीलदार बजरंग जाखड़ सहित अन्य बैंक कर्मी मौजूद रहे।