आर जी एच एस लाभार्थी परेशान
राजस्थान प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेशनर्स को राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम योजना के अन्तर्गत कैशलैस दवाईया देने वाले 4546 अनुबन्धित मेडिकल स्टोर के 350 करोड़ से ज्यादा का भुगतान बक़ाया है जिसमें कोटा के मेडिकल स्टोर अनुबन्धित 150 के आसपास दुकान है
जिनका चार माह से अधिक समय से 43करोड़ से अधिक का भुगतान बक़ाया है भुगतान न होने से और तीन महीनों से कुल बकाया टोटल बिलों में से केवल 15 से 20 दिन के बकाया बिल लगभग 10 से 15 % का ही भुगतान हो रहा है कुछ बिल में अड़चन बताकर वापस भेज दिया जाता है जिससे समस्त अनुबन्धित मेडिकल दवाई नहीं दे रहे कुछ केमिस्ट ही RGHS में दवाई दे रहे है !