logo

आईजीआई हवाई अड्डे पर छह करोड़ रुपये का गांजा जब्त; बैंकॉक से आ रहे दो यात्री गिरफ्तार

नयी दिल्ली: 16 फरवरी (भाषा) बैंकॉक से आ रहे दो भारतीय यात्रियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोका और उनसे लगभग 6.019 करोड़ रुपये मूल्य का छह किलोग्राम से अधिक संदिग्ध गांजा जब्त किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को ‘ग्रीन चैनल’ से हटाकर उनके व्यक्तिगत सामान की विस्तृत जांच के लिए उन्हें अलग भेजा गया।

0
0 views