logo

मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज गति वाली मेट्रो सेवा बनेगी

नयी दिल्ली: 16 फरवरी (भाषा) आगामी मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज मेट्रो सेवा बनने जा रही है, जिसकी अधिकतम परिचालन गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जिससे पूरे शहर में यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह सेवा मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच 21 किलोमीटर के कॉरिडोर पर 12 स्टेशन के साथ संचालित होगी और सभी स्टेशन पर ठहराव सहित पूरी दूरी को लगभग 30 मिनट में तय करेगी।

0
0 views