logo

प्रतापगढ़ : थाना कोतवाली देहात

थाना कोतवाली देहात पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 36 घंटे में 02 गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद परिजनों को सौंपा

02 गुमशुदा नाबालिगों को थाना कोतवाली देहात पुलिस पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन मिर्जापुर से सकुशल बरामद किया गया।

प्रतापगढ़:
दिनांक 14.02.2026 को वादिनी निवासी ग्राम बैपट्टी पूरे हिरामन, पो० भुइदहा थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ की सूचना के अनुसार उनके नाती साइकिल से चाचा की दुकान, मुल्लापुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे, किन्तु न तो दुकान पर पहुंचे और न ही वापस घर लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 43/2026 धारा 137 (2)बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक:
प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिव नारायण वैस के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली देहात श्री पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा त्वरित, संवेदनशील कार्यवाही करते हुए पंजीकृत अभियोग से संबंधित 02 गुमशुदा /अपहृत नाबालिगों को सकुशल बरामद किया गया है।

दिनांक 16.02.2026 को थाना प्रभारी कोतवाली देहात श्री पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अखिलेश प्रताप मय हमराह का0 रविप्रकाश यादव द्वारा सतत प्रयास करते हुए
02 गुमशुदा नाबालिगों को रेलवे स्टेशन मिर्जापुर से बरामद किया गया। बरामदगी उपरांत युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

गोविंद कुमार
प्रतापगढ़

2
721 views