logo

जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, मुरैना में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना का कार्य संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसके सफल संचालन के लिए सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता और समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।
बैठक में सहायक संचालक, भोपाल श्री विपिन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो आगे सेक्टर स्तर तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे जनगणना कार्य त्रुटिरहित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनगणना 2027 से संबंधित सभी तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएँ। साथ ही विभागीय समन्वय के माध्यम से प्रशिक्षण व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं मैदानी अमले की समय पर तैनाती सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

30
927 views