logo

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें - कलेक्टर मुरैना मध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें — कलेक्टर

#sankalpsesamadhan अभियान एवं जनगणना कार्य में गति लाने के निर्देश

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जाए तथा 50 दिवस से अधिक पुराने मामलों का समय-सीमा में त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों का भी शीघ्र निपटारा कर प्रगति लाना सभी विभागों की जिम्मेदारी है।

वह सोमवार को टीएल बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, समस्त एसडीएम, जिला अधिकारी, जनपद सीईओ, तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचे और अभियान में निरंतर प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पंचायत स्तर पर राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश देते हुए इसके लिए प्रभावी आईईसी गतिविधियाँ संचालित करने को कहा।
इसके अतिरिक्त उन्होंने एकल नल-जल योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश पीएचई विभाग को दिए तथा कहा कि सभी योजनाओं में तेजी लाकर जिले की रैंकिंग में सुधार लाया जाए।

कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के 3 से 6 माह से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पेंडेंसी शून्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक मिशन मोड में पहुँचाया जाए तथा लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण किया जाए।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh

24
920 views