
‘अभियान प्रहार 2.0’ के तहत सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 08 किलो से अधिक अवैध गांजा जब्त, 04 तस्कर गिरफ्तार*
सुरेन्द्र दुबे सीधी
जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित *‘अभियान प्रहार 2.0’* के अंतर्गत सीधी पुलिस द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में *पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा श्री गौरव राजपूत के कुशल निर्देशन में, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र, रीवा श्री हेमंत चौहान तथा पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी* के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) प्रभारी एसडीओपी चुरहट श्री अमन मिश्रा के नेतृत्व में चौकी सिहावल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*मामला विवरण:-* दिनांक 12.02.2026 को चौकी सिहावल पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिलों में सवार चार व्यक्ति हिनौती की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सिहावल क्षेत्र में बिक्री हेतु आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम बमुरी के पास घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों को रोका गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 08 किलो 137 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000/- है। साथ ही प्रयुक्त दो अपाची मोटरसाइकिलें भी जप्त की गईं। *कुल जप्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹3,80,000/- आँकी गई है।*
*गिरफ्तार आरोपीगण:*
(1) रामा केवट (22 वर्ष), निवासी गाड़ा बबन सिंह मझारी टोला, थाना कोतवाली सीधी
(2) मोती साकेत (28 वर्ष), निवासी गाड़ा बबन सिंह मझारी टोला, थाना कोतवाली सीधी
(3) सत्यम केवट (26 वर्ष), निवासी बनिया कॉलोनी पुलिस लाइन, थाना कोतवाली सीधी
(4) अभिषेक केवट (24 वर्ष), निवासी पुराना स्टेट बैंक के पास, पुलिस लाइन सीधी
आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
*सराहनीय भूमिका:-* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश बैस (थाना प्रभारी अमिलिया) के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह (चौकी प्रभारी सिहावल), उप निरीक्षक राजमणि अहिरवार (थाना अमिलिया), प्रधान आरक्षक रोहित सिंह, आरक्षक विकास चंदेल, अमित मिश्रा एवं राहुल सिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
*सीधी पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग प्रदान करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।*
*सीधी पुलिस — नशे के विरुद्ध सतत प्रहार*