logo

ग्राम परसापानी में परिक्षेत्र साहू समाज की हुई कार्यकारिणी बैठक..

आज परसापानी में हुई परिक्षेत्र साहू समाज परसापानी की कार्यकारिणी बैठक, परसापानी के सभी 13 गांवों के ग्रामीण पदाधिकारी मौजूद थे...

परिक्षेत्र साहू समाज की कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। ग्रामीण

नगरी - गट्टासिल्ली परिक्षेत्र साहू समाज की कार्यकारिणी बैठक साहू सदन परसापानी में सोमवार को हुई, जिसमें समाज के विभिन्न विषयों एवं आगामी होने वाले वार्षिक सम्मेलन के संबंध में चर्चा की गई।

भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना व आरती कर बैठक की शुरुआत की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज की मजबूती को लेकर जोर दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर चर्चा की गई। इस अवसर पर परिक्षेत्र अध्यक्ष जय कृष्णा साहू, उपाध्यक्ष झम्मन साहू, संरक्षक अनराज साहू, पेमंत साहू सहसचिव

तहसील साहू समाज नगरी, हिरेंद्र साहू कोषाध्यक्ष, लेखराम साहू सचिव, राजेंद्र साहू सहसचिव, मानक लाल साहू महासभा सदस्य, मीना साहू, थम्मन लाल साहू अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, जितेंद्र साहू अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ शामिल हुए। बैठक में समाजजन चंद्रभान साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, नंदलाल साहू, पुनाराम साहू, कोमल साहू, परमानंद साहू, छन्नू राम साहू, घनश्याम साहू, सहदेव राम साहू, राजेंद्र प्रसाद साहू, ध्रुव कुमार साहू, नंदकुमार साहू, चमेली साहू, हेमकुमारी साहू, ललिता साहू सहित ग्रामीण पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

8
1414 views