logo

17 फरवरी को ग्राम पंचायत लारोन में सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती हेतु कैंम्प


📍 टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत एवं जिला प्रशासन एवं म०प्र० डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड नीमच के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती कैंपो का आयोजन किया जा रहा है।

तदनुसार 17 फरवरी को ग्राम पंचायत कार्यालय लारोन में, 18 फरवरी को ग्राम पंचायत कार्यालय बम्होरीकला में, 19 फरवरी को जनपद पंचायत पलेरा में 20 फरवरी को ग्राम पंचायत कार्यालय भेलसी में, 21 फरवरी को साधना सीएलएफ हटा में भर्ती कैंपो का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही 23 फरवरी को नगर परिषद खरगापुर में, 24 फरवरी को जनपद पंचायत बल्देवगढ़ में, 25 फरवरी को ग्राम पंचायत मोहनगढ़ में, 26 फरवरी को सीएलएफ कार्यालय दिगौड़ा में, 27 फरवरी को जनपद पंचायत जतारा में, 28 फरवरी को सीएलएफ कार्यालय बडागांव में, 2 मार्च को ग्राम पंचायत कार्यालय बुडेरा में, 7 मार्च को ग्राम पंचायत कार्यालय मबई में तथा 9 मार्च को जनपद पंचायत टीकमगढ़ में प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक भर्ती कैंपो का आयोजन किया जायेगा। भर्ती शिविरों में इन चयनित युवाओं को नीमच में एक माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जायेगी, जैसे औधौगिक क्षेत्रों में दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला इन्दौर, भोपाला, खजुराहों का मंदिर, अयौध्या का मंदिर, आगरा का ताजमहल, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैक, म०प्र०, गुजरात, दिल्ली नोयडा में 14000-22000 हजार की मासिक सैलरी पर रखा जायेगा एवं अन्य सुविधायें पीएफ, पेंशन, गेच्युटी, मेडिकल, बीमा, वेतन वृद्धि, प्रोमोशन, आवास और मैस एवं दो बच्चों की पढ़ाई आईपीएस स्कूल देहरादून में करवा सकते है। इच्छुक उम्मीदवार जिनकी योग्यता 10वीं पास या फैल उम्र 19 से 40 ऊंचाई 168 सेमी से ऊपर, वनज 56 किलो से 90 किलो के बीच हो वे उक्त स्थानें में 10वी की अंकसूची की फोटोकॉपी दो फोटो आधार कार्ड एवं चयनित उम्मीदवार प्रोस्पेक्ट फॉर्म फीस 350 रूपये ऑनलाइन क्यूआर कोर्ड से जमा होगी। अधिक जानकारी के लिये मो.नं. पर 6261092834 पर सम्पर्क कर जानकारी ले।

रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
जिला - जालौन, उरई
राज्य - उत्तर प्रदेश

3
1007 views