logo

महाशिवरात्रि पर श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई की नई कार्यकारिणी का गठन

चेन्नई | समाज समाचार
पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज चेन्नई की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर समाज बंधुओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लिया गया।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्री श्यामलाल लदोया, सचिव श्री लोकेश बोदलिया, कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश आसलिया, उपाध्यक्ष श्री गौतम जोहड़, सहसचिव श्री संपतराज इंद्राणीया, सहकोषाध्यक्ष श्री राजेंद्रकुमार माकड़, प्रवक्ता श्री सोहनलाल नागल एवं सांस्कृतिक सलाहकार श्री राजूराम देपडा को दायित्व सौंपा गया।
समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित समाज बंधुओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

1
199 views