logo

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर दिव्यांग एक्टिविटी फेस्टिवल 20 को

झालावाड़| विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित विजयाराजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल में एक दिवसीय दिव्यांग एक्टिविटी फेस्टिवल 20 फरवरी को आयोजित होगा। यह आयोजन राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल, जयपुर के निर्देशानुसार किया जा रहा है।
कलेक्टर अजयसिंह राठौड़ ने बताया कि फेस्टिवल का उद्देश्य दिव्यांगजनों में सामाजिक समावेश, आत्मविश्वास और सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सभी श्रेणियों के दिव्यांगजनों के लिए गैर-प्रतिस्पर्धी, सुरक्षित व सरल गतिविधियां होंगी। फेस्टिवल में सॉफ्ट बॉल, लक्ष्य आधारित खेल, रिंग टॉस, कैरम, शतरंज, लूडो तथा समूह मूवमेंट व लय आधारित गतिविधियां शामिल रहेंगी। उपनिदेशक, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग नोडल अधिकारी तथा जिला खेल अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे।

Aima media jhalawar

3
13 views