logo

Aima Media: जन-सरोकार की आवाज़

आज हम बात कर रहे हैं कान्हा की नगरी मथुरा के उस इलाके की, जहाँ विकास के दावे कागजों पर तो दौड़ रहे हैं, लेकिन ज़मीन पर गंदगी का अंबार लगा है। हम बात कर रहे हैं लक्ष्मी नगर, वार्ड नंबर 43 की, जहाँ बिरला मंदिर जैसे प्रमुख स्थल के पास नरकीय हालात बने हुए हैं।
देखिए Aima Media की ये विशेष रिपोर्ट:
गंदगी का बोलबाला: हमारी पड़ताल में सामने आया है कि बिरला मंदिर के पास की मुख्य नाली पूरी तरह से मलबे और कचरे से पटी पड़ी है।
जाम पड़ी व्यवस्था: वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि प्लास्टिक की बोतलें, रैपर्स और घरेलू कचरे ने पानी के बहाव को पूरी तरह रोक दिया है।
बीमारी को खुला निमंत्रण: लंबे समय से जमा इस कचरे और गंदे पानी की वजह से स्थानीय निवासियों और यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
प्रशासन की चुप्पी: एक तरफ SSP महोदय होली पर सुगम व्यवस्था के निर्देश दे रहे हैं, तो क्या नगर निगम के अधिकारियों को वार्ड 45 की ये बदहाली दिखाई नहीं देती?
Aima Media प्रशासन से ये मांग करता है कि इस समस्या का समाधान तत्काल प्रभाव से किया जाए, अन्यथा स्थानीय जनता आंदोलन के लिए विवश होगी।

11
1346 views