
"अब नाली और सड़कों के लिए नहीं करना होगा इंतज़ार, नेहा झा ने पेश किया चिरकुंडा के विकास का 'ब्लूप्रिंट'"
(चिरकुंडा/संवाददाता): चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव का बिगुल बजते ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसी कड़ी में, अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नेहा झा ने मीडिया से बात करते हुए अपना विजन स्पष्ट किया है। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो 'जलजमाव से मुक्ति' दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
नेहा झा ने अपने 5 सूत्रीय विकास एजेंडे में वार्ड की पुरानी समस्याओं को जड़ से ख़त्म करने का संकल्प लिया है:
ड्रेनेज सिस्टम: जलजमाव की समस्या को खत्म करने के लिए वैज्ञानिक तरीके से नालियों का निर्माण।
सड़क निर्माण: टूटी-फूटी सड़कों की जगह सुगम और पक्की सड़कें।
जल संकट: हर घर में पीने के साफ़ पानी की उपलब्धता।
खेल मैदान: बच्चों के शारीरिक विकास के लिए आधुनिक प्लेग्राउंड।
सामुदायिक भवन: शादी-विवाह और आयोजनों के लिए भव्य भवन।
"बिना 'पैरवी' के मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ"
नेहा झा ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य (Main Motive) यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी को 'पैरवी' या सिफ़ारिश की ज़रूरत न पड़े। उन्होंने कहा, "वार्ड के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना मेरी ज़िम्मेदारी होगी, जानकारी के अभाव में कोई भी वंचित नहीं रहेगा।"