logo

जालौन से दुखद खबर: मोहल्ला फर्दनवीस में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


जालौन। नगर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला फर्दनवीस से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों के चलते 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान किशुन पुत्र रामशंकर, निवासी नगर जालौन के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
रिपोर्ट
राजू पाटकार..

11
869 views