उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण के तहत कार्रवाई रामपुर बॉर्डर पर छोड़ा गया अपराधी
संवाददाता
मोहम्मद इरफान
सोशल मीडिया प्रभारी
समस्त उत्तर प्रदेश
AV LIVE TV
उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण के तहत कार्रवाई रामपुर बॉर्डर पर छोड़ा गया अपराधी
जनपद बरेली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीबीगंज पुलिस ने जिला बदर अपराधी सोमपाल लोधी को छह महीने के लिए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है।
यह कार्रवाई माननीय अपर जिलाधिकारी (नगर), बरेली के आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई।
पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार रामपुर बॉर्डर पर छोड़ा और सख्त हिदायत दी कि वह तय अवधि के दौरान बरेली जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त सोमपाल लोधी के खिलाफ मारपीट, धमकी, जबरन वसूली, धोखाधड़ी, जालसाजी, अपहरण और हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल था और लोग शिकायत करने से भी डरते थे।
पुलिस का कहना है कि जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।