दरगाह आला हज़रत पर हज यात्रियों का टीकाकरण व ट्रेनिंग कैम्प, उलेमा ने बताए हज के अरकान
संवाददाता
मोहम्मद इरफान
8810059163
दरगाह आला हज़रत पर हज यात्रियों का टीकाकरण व ट्रेनिंग कैम्प, उलेमा ने बताए हज के अरकान
दरगाह आला हज़रत पर आज आज़मीन-ए-हज के लिए टीकाकरण और ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से आए हज यात्रियों ने हिस्सा लिया।
बरेली स्थित दरगाह आला हज़रत पर आज हज यात्रियों की सहूलियत के लिए एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे करीब 100 आज़मीन-ए-हज का टीकाकरण किया गया।
टीकाकरण का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला चिकित्सालय से डीआईओ डॉक्टर प्रशांत रंजन के नेतृत्व में किया।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि यह कैम्प दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान की सरपरस्ती और सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी की सदारत में आयोजित किया गया।
कैम्प की शुरुआत सुबह तिलावत-ए-क़ुरान से हुई।
इस दौरान उलेमा-ए-किराम ने हज यात्रियों को ट्रेनिंग देते हुए हज के अरकान की विस्तार से जानकारी दी।
उलेमा ने बताया कि 8 से 12 जिल्हिज्जा हज के अहम दिन होते हैं, जिनमें तवाफ-ए-काबा, एह़राम, सफा-मरवा, मीना-अराफात और जमरात जैसी रस्मों को सही तरीके से अदा करना ज़रूरी है।
हज ट्रेनर्स ने यात्रियों को सऊदी अरब में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1966 की जानकारी दी और स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर भी ज़ोर दिया।
साथ ही हज सफर में ले जाने वाले ज़रूरी सामान और सावधानियों के बारे में भी बताया गया।
दरगाह की ओर से सभी आज़मीन-ए-हज को हज और ज़ियारत से संबंधित किताबें भी वितरित की गईं।
कैम्प में नवाबगंज, फतेहगंज, मीरगंज, फरीदपुर, आंवला, अलीगंज सहित शहर के हज यात्रियों ने टीकाकरण कराया।
सोशल मीडिया प्रभारी
मोहम्मद इरफान
समस्त उत्तर प्रदेश