प्रवासी राजस्थानी सुथार समाज द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन संपन्न
पुणे (बिबवेवाड़ी):
प्रवासी राजस्थानी सुथार समाज द्वारा महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्री विश्वकर्मा राजस्थानी सुथार समाज ट्रस्ट, बिबवेवाड़ी के मंदिर प्रांगण में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के लाभार्थी देवाराम एवं भगवानाराम बुढ़ड़ परिवार (देड़ा, जोधपुर) की ओर से भगवान भोलेनाथ का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक का धार्मिक अनुष्ठान राजू महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या में कोल्हापुर से पधारे जसराज सुथार ने गणपति व भगवान शिव के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो गया।
कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधु, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं, जिनकी उपस्थिति ने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया।
मंदिर ट्रस्ट की कोर व कार्यकारिणी समिति से हिरालाल भुंडड़, मोहनलाल लोढ़ा, देवीलाल बामणियां, मगाराम बामणियां सहित समाज के वरिष्ठजन दुर्गाराम कुलरिया, जगदीश बरड़वा, हुकमाराम आसदेव तथा कार्यक्रम के लाभार्थी जगदीश बुढ़ड़, रमेश बुढ़ड़ सहित अनेक वरिष्ठ व युवा समाजजन उपस्थित रहे।
समाज ट्रस्ट द्वारा सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया ।