प्राचीन डेरा बाबा बलवंत गिरि में मनाया महाशिवरात्रि का पर्व।
धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि का त्योहार।
फाजिल्का:शहर के विभिन्न मन्दिरों में महाशिवरात्रि का त्योहार बडी धूमधाम से मनाया गया। 400वर्ष पुराने डेरा बाबा बलवंत गिरि में त्यौहार की शोभा और बढ गई जब श्री हरिद्वार से कांवड़ संघ के सदस्यों ने हरिद्वार से लाये पवित्र गंगाजल को भजनो के जैकारों के बीच सिद्ध शिवलिंग पर अप्रित किया व समस्त शहरवासियों के लिए सुख समृदि की कामना की। इस शुभ अवसर पर डेरा बाबा बलवंत गिरि के गद्दी नशीनसंत श्री सुरेंद्र गिरि जी सब कावडियों को हार पहनाकर उन स्वागत किया व ऋषिकेश, हरिद्वार व लखनऊ से आए महान तपस्वी साधू संतों ने रूद्राभिषेक किया व सनातन धर्म की रक्षा का प्रण लिया व प्रशाद का वितरण किया।