logo

सड़क निर्माण हेतु जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ग्राम वासियों के साथ जनपद सीईओ को दिया ज्ञापन

जबेरा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदुआ सड़क के ग्राम बंदर कला में ऊपर मोहल्ला में सड़क निर्माण हेतु ग्राम वासी कई बार कलेक्टर महोदय के यहां कई बार जनपद सीईओ के यहां आवेदन दे चुके हैं उसी को लेकर ग्रामवासी आज जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह के साथ जनपद पंचायत जबेरा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने लिखित में आवेदन देकर पुनः CEOमहोदय को अवगत कराया की सड़क न होने का हमारे ग्राम वासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है गर्भवती महिला होती है या कोई गंभीर बीमार हो जाता है चारपाई पर लेकर जाना पड़ता है मेन रोड तक क्योंकि वन विभाग ने फेंसिंग लगाकर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है जिससे ग्राम वासियों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि जब वन विभाग खेल मैदान हो मेला मैदान हो चाहे कहीं पंचायत को पर्कुलेशन बनवाना होचाहे कहीं खखरी का निर्माण हो इसके लिए एनओसी दे देता है तो जहां लोगों की जिंदगी का सवाल है वहां पर ऐन ओ सी जरुर मिलनी चाहिए अगर 15 दिन के अंदर एनओसी और उसकी स्वीकृति नहीं होती है तो मैं ग्राम वासियों के साथ धरने पर बैठ जाऊंगा जनपद पंचायत के सामने जिसके जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी ग्राम वासी हाकम सिंह कृष्ण कुमार गौड़ देव सिंह बोधन सिंह देवेंद्र अहिरवार जनपद सदस्य
दिनेश अहिरवाल
ब्लॉक अध्यक्ष भगवती मानव कल्याण संगठन जबेरा

4
112 views