अगर बूथ आपका मजबूत होगा तो आपका संगठन भी मजबूत होगा- प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद
अयोध्या जिले के विकास खंड सोहावल क्षेत्र में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद ने सदस्यता अभियान बूथ जोड़ो कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र के कई गांवों में बूथ स्तर पर 11 सदस्यीय टीम नामित करते हुए ब्लाक स्तर तक कई पदाधिकारी नियुक्त किए। रविवार को राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कान्ती बौद्ध की अध्यक्षता में क्षेत्र के टड़वा, पिरखौली, सुरवारी सहित कई गांव में सदस्यता अभियान बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके बतौर मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद ने क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं को राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का झण्डा थमाकर राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की सदस्यता दिलाई और कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को कई बूथों पर 11 सदस्यीय टीम नामित करते हुए बूथ स्तर तक कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के सदस्यता अभियान बूथ जोड़ो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राम सजीवन निषाद ने सभी नए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपका बूथ मजबूत है तो आपका संगठन मजबूत है इसलिए क्षेत्र के सभी गांवों में जाकर बूथ जोड़ो के जरिए सभी गांवों में प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय टीम गठित कर पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) महिला मोर्चा में सोहावल ब्लाक उपाध्यक्ष सावित्री, ब्लाक सचिव मीरा,ब्लाक सदस्य मंजू, सोहावल पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष ऊषा देवी, पश्चिमी मण्डल उपाध्यक्ष चन्द्रा देवी, टड़वा बूथ अध्यक्ष राम कुमारी, बूथ उपाध्यक्ष कमला देवी, बूथ सदस्य निर्मला बूथ, दर्शना बूथ, पार्वती, तारा देवी, विद्या, आशा देवी, पुष्पा देवी, तारा देवी, मालती, तारा देवी, शान्ती बूथ सदस्य सहित कई पदाधिकारी नामित किए। इस दौरान महिला मोर्चा जिला महासचिव फूलकला कोविद, ब्लाक अध्यक्ष विजय प्रकाश पासवान, ब्लाक उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राम सरदार, सुभाषचन्द्र निषाद सहित कई पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।