logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कादरचौक में महिला से छेड़छाड़ का प्रयास, विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट

कादरचौक में महिला से छेड़छाड़ का प्रयास, विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट

कादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम भदरौल में एक महिला के साथ छेड़छाड़ के प्रयास और उसके बाद घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना कादरचौक में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भदरौल निवासी लोकपाल पुत्र रामेश्वर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 11 फरवरी 2026 की शाम उनकी पत्नी सुदामा अपने घेर में कार्य से गई थीं। आरोप है कि उसी दौरान गांव का ही वेदप्रकाश पुत्र प्रहलाद वहां घुस आया और उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया।
पीड़ित के अनुसार, मामले में आपसी समझौते की बात चल रही थी, लेकिन 13 फरवरी 2026 को वेदप्रकाश अपने साथ महेंद्र पुत्र बृजलाल, जीतू पुत्र महेंद्र और नन्हे पुत्र बृजलाल को लेकर लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर में मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
घटना के संबंध में लोकपाल ने 15 फरवरी 2026 को थाना कादरचौक में लिखित शिकायत देकर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह का मुकदमा पंजीकृत कर हैँ तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

22
8313 views

Comment