पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
आगर मालवा में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने विभागीय सर्जरी करते हुए महत्वपूर्ण तबादले किए हैं। सुसनेर थाना प्रभारी केसर राजपूत को महिला थाना आगर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं सुसनेर थाने की कमान अब अक्षय सिंह बेस को सौंपी गई है। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है।