logo

ग्राम पंचायत तखरऊ, में सड़क सुरक्षा व प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण को लेकर पदाधिकारियों ने सौंपा प्रार्थना पत्र


मैनपुरी। पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ (प्रदेश इकाई – उत्तर प्रदेश) द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक जागरूकता, प्राथमिक उपचार (First Aid) एवं सीपीआर (CPR) जैसे जीवन रक्षक विषयों पर निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 26/02/2026 को संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत टखरऊ में ग्राम प्रधान को एक औपचारिक प्रार्थना पत्र सौंपा गया।

संगठन के पदाधिकारी सचिन यादव ने बताया कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं एवं आकस्मिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा प्राथमिक उपचार और सीपीआर जैसी आवश्यक जानकारियां देना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों से ग्रामीण नागरिकों को जीवन सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारी प्राप्त होगी, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में समय रहते सही कदम उठाए जा सकेंगे।

ग्राम प्रधान द्वारा प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित कराने का आश्वासन दिया गया।

1
0 views