logo

108 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां तेज

लालसोट

उपखंड क्षेत्र के थूणियाधिराजपुरा गांव में 6 से 14 मई तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय मतस्य महायज्ञ एवं मीन भगवान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। काली डूंगरी धाम के संत अवधेश दास महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन के लिए गठित समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संत अवधेश दास महाराज के साथ आयोजन समिति अध्यक्ष बीएम मीना, संयोजक अनिल बैनाड़ा, कोषाध्यक्ष मुकेश डीलर, पूर्व सरपंच चंदर मीना, जगदीश मीना, घनश्याम मीना, ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि दिनेश हंसराज, बद्रीलाल मीना, मोहनलाल ध्यावणा, हजारीलाल एवं सूरज शर्मा सहित ग्रामीणों ने आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए।
20 फरवरी को यज्ञ के लिए भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन सुबह 11 बजे मीन भगवान मंदिर से शोभायात्रा रवाना होकर सवांसा थूणियाधिराजपुरा गांव की परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन और ध्वज स्थापना होगी तथा प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

0
46 views