logo

राजकीय महाविद्यालय में 'फ्लोरा आइडेंटिफिकेशन' अभियान हुआ सफल

संवाददाता: देव ठाकुर

बदायूँ । आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग ने 'फ्लोरा आइडेंटिफिकेशन' अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विलुप्त हो रही वनस्पतियों का संरक्षण और परिसर की वनस्पतियों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। अभियान वनस्पति विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका सिंह के नेतृत्व में चला, जिन्होंने बीएससी बॉटनी के छात्रों को पौधों के वैज्ञानिक वर्गीकरण, वानस्पतिक नामों और पारिस्थितिक महत्व की जानकारी दी। छात्रों ने परिसर में औषधीय पौधों, छायादार वृक्षों व सजावटी वनस्पतियों की पहचान कर उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किया।प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, "पौधों की सही पहचान और दस्तावेजीकरण पर्यावरण संरक्षण की प्राथमिक आवश्यकता है। राजकीय महाविद्यालय पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।"
अभियान में राजवंश, अनुराग सिंह, वंदना देवी, अखिल राज यादव, अनन्या मिश्रा, नंदिनी सिंह, इशरा, सीताकली आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। यह पहल छात्रों में पर्यावरण चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

2
449 views