logo

फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण – पुलिस स्टेशन में मिला कानून एवं सुरक्षा का व्यावहारिक ज्ञान

संवाददाता: देव ठाकुर

बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी के कक्षा 7 और 8 छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में बिल्सी पुलिस स्टेशन का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था तथा सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। पुलिस स्टेशन पहुंचने पर विद्यार्थियों का स्वागत थानाध्यक्ष मनोज कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर वी.के. मौर्य एवं उपनिरीक्षक रचना देशवाल सहित समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पुलिस विभाग के विभिन्न कार्यों जैसे अपराध नियंत्रण, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, कंट्रोल रूम संचालन, वायरलेस संचार प्रणाली, लॉकअप व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, यातायात नियम तथा साइबर अपराध से बचाव की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, साहस, कर्तव्यनिष्ठा तथा देश सेवा जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा हेल्पलाइन सेवाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता के साथ पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछे, जिनके उन्होंने सरल एवं प्रेरणादायक उत्तर दिए। इस शैक्षिक भ्रमण से छात्रों को वास्तविक जीवन से जुड़ा ज्ञान प्राप्त हुआ और उनमें कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित हुई। विद्यालय के डायरेक्टर वी पी सिंह ने कहा कि, “इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होते हैं। इससे छात्रों में व्यवहारिक ज्ञान, सामाजिक जिम्मेदारी एवं नागरिक कर्तव्यों की समझ विकसित होती है।” इस भ्रमण में विद्यालय की ओर से शिक्षकगण – पीटीआई विश्वदीपक शर्मा, रूबी मौर्य, शिवानी सिंह, और प्रीति श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने बिल्सी पुलिस स्टेशन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।

9
648 views