logo

ग्राम पंवारपुरा से हाड़ौती तक सड़क निर्माण न होने से आमजन को हो रही परेशानी l

योगेंद्र सिंह जादौन (फौजी)

स्थान: ग्राम पंवारपुरा (हाड़ोती)
16 फरवरी 2026
ग्राम पंवारपुरा में आजादी के बाद से अब तक हाड़ौती तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। सड़क के अभाव में ग्रामवासियों को दैनिक जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय कच्चा रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे आवागमन लगभग बंद हो जाता है।पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है
इस समस्या का सबसे अधिक प्रभाव बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों तथा गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुँचाया जा पाता, जिससे गंभीर जोखिम उत्पन्न हो जाता है। कई बार वाहन गांव तक नहीं पहुँच पाते, और मरीजों को खाट या अन्य साधनों से मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।
स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों तथा दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को भी भारी असुविधा होती है। कृषि उपज को बाजार तक पहुँचाने में कठिनाई के कारण आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।
ग्रामवासियों ने प्रशासन से कई बार सड़क निर्माण की मांग की है, परंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। अतः संबंधित विभाग से निवेदन है कि ग्राम पांवरपुरा से हाड़ौती तक शीघ्र पक्की सड़क का निर्माण करवाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
सड़क जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव ग्राम के विकास में बाधा बन रहा है। शीघ्र समाधान अत्यंत आवश्यक है।

15
2092 views