logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*धर्म जागृति संस्थान की महिलाओं ने मनाया धर्म और संस्कृति के मिलन का उत्सव फागोत्सव*

कुचामन सिटी - अखिल भारत वर्षीय धर्म जागृति संस्थान की महिला शाखा कुचामन सिटी द्वारा आज महावीर भवन पुरानी धान मंडी में धर्म और संस्कृति के मिलन का उत्सव फागोत्सव सांस्कृतिक और मर्यादित उल्लास के साथ मनाया गया ।
संस्थान की अध्यक्षा मेघा जैन पहाड़िया व मंत्री कविता बज ने बताया की आपसी प्रेम और भाईचारे के प्रतीक फागोत्सव में उपस्थित महिलाओं द्वारा धार्मिक हाऊजी, संगीत, भजन , और गुलाल के माध्यम से खुशियों के साथ उत्सव मनाया गया । एक ही तरह की फ़ाग वाली साड़ी पहने हुए महिलाओं की छटा बहुत ही सुंदर लग रही थी ।
सहयोगी टीना पांड्या ने बताया की उत्सव की अतिथि भा ज पा की जिला मंत्री बरखा रानी पाटनी तथा लक्की ड्रा विजेता नीतू काला रही । इधर इस अवसर पर चित्र बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम जिज्ञासा झांझरी द्वितीय नैतिक जैन को पुरस्कृत किया गया । पुरस्कार पुण्यार्जक मानक श्री ज्वैलर्स रहे । उत्सव में रेखा पहाड़िया, सीमा बज, अंशु पहाड़िया, सोनू झाँझरी, रुचि गंगवाल सहित 51 महिलाओं ने भाग लिया अखिल भारत वर्षीय धर्म जागृति संस्थान के सचिव सुभाष पहाडिया ने फागोत्सव उत्सव धुम धाम से मनाने पर सभी महिलाओ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

40
1855 views

Comment