logo

पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ की पहल, स्कूल में होगा रोड सेफ्टी व सीपीआर प्रशिक्षण


📍इटावा। जसवंतनगर

राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन आजाद के नेतृत्व में पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ द्वारा समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दिनांक 24 फरवरी को जसवंतनगर स्थित Brightened Educational Academy के प्रधानाचार्य को एक औपचारिक प्रार्थना पत्र सौंपा गया।

यह प्रार्थना पत्र संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंकज बाबू एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण प्रताप की ओर से सौंपा गया, जिसमें विद्यालय परिसर में निःशुल्क Road Safety, Traffic Awareness, First Aid एवं CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी गई है।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन आज़ाद ने कहा कि आज के समय में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और आकस्मिक आपात स्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व तथा जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक हो गया है। यह प्रशिक्षण छात्रों को न केवल जागरूक बनाएगा बल्कि संकट की घड़ी में दूसरों की जान बचाने में भी सक्षम करेगा।

विद्यालय प्रशासन ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कार्यक्रम आयोजन हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
जिला - जालौन, उरई
राज्य - उत्तर प्रदेश

11
1188 views