न्यूलैंड जिले के नाम को लेकर असम-नागालैंड सीमा पर काफी तनाव है.
असम-नागालैंड सीमा के गोलाघाट जिले के चुँगाजान (Chungajan) नवमिलनपुर में नागालैंड के लोगों ने अवैध रूप से पक्की गेट स्थापित कर 'न्यूलैंड' जिले का नाम लिख दिया, जिससे तीव्र तनाव उत्पन्न हो गया है। इस आक्रमण के खिलाफ स्थानीय असमिया लोग भारी विरोध जता रहे हैं। आरोप है कि नागा लोग असम के भूमि पर जिला स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं और इसके खिलाफ प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।