logo

पटोरी में गृहभेदन कांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 गिरफ्तार


पटोरी (समस्तीपुर)। थाना क्षेत्र के बलथारा गांव में हुई गृहभेदन (चोरी) की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया। इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान चोरी में संलिप्त सभी लोगों की पहचान की गई।
पुलिस ने चोरी गए सामान में से सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामग्री भी बरामद की है। साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलरी दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में भरोसा बढ़ा है।

6
806 views