logo

भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव सैयद नाज़िम अली व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष समीर मलिक की शिष्टाचार मुलाकात

बरेली।भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सैयद नाज़िम अली एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष समीर मलिक के बीच शिष्टाचार मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई, विशेष रूप से पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस को भव्य, प्रभावशाली एवं अनुशासित रूप से मनाने को लेकर रणनीति तय की गई। पार्टी के परम आदरणीय इंजीनियर नासिर अली, राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह निर्णय पुनः दोहराया गया कि तीसरे स्थापना दिवस को देशभर में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय महासचिव सैयद नाज़िम अली ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक एकता एवं जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड में स्थापना दिवस को ऊर्जावान, संगठित एवं प्रेरणादायक स्वरूप में आयोजित करने पर बल दिया।

बैठक में यह आह्वान किया गया कि सभी राज्यों, जिलों एवं जनपदों के कार्यकर्ता व्यापक जनसंपर्क, जनसहभागिता एवं सामाजिक सौहार्द के साथ कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर रोहन नायर, वरुण नागपाल, अल्तमश आबेदीन, कबीर आबेदीन, आलोक गंगवार, नाज़िम अली, वाणी, साहिल अली, श्री समीर, श्री महताब, अमन सागर एवं श्री अभि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित सभी साथियों ने एक स्वर में संकल्प व्यक्त किया कि पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस ऐतिहासिक, गरिमामयी एवं जनकेंद्रित बनाया जाएगा।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि तीसरा स्थापना दिवस संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं जनता के बढ़ते विश्वास का सशक्त प्रतीक सिद्ध होगा।

0
731 views