logo

-“यह दलगत नहीं, विकास का चुनाव” — संजीव सिंह युवाओं, माताओं और बहनों का मिल रहा व्यापक समर्थन जनसंपर्क अभियान में घर-घर पहुंच रहे पूर्व विधायक

यह कोई दलगत चुनाव नहीं” — संजीव सिंह, युवाओं और महिलाओं से मिल रहा समर्थन

–धनबाद। नगर निगम चुनाव के तहत पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने कहा है कि यह चुनाव किसी एक दल का नहीं, बल्कि शहर के विकास और जनहित का चुनाव है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें युवाओं, माताओं और बहनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद की जनता बदलाव और विकास चाहती है। उन्होंने विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद किया और नगर के समग्र विकास का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा, “यह कोई दलगत चुनाव नहीं है। यह धनबाद के भविष्य को संवारने का चुनाव है। जिस तरह से युवाओं, माताओं और बहनों का स्नेह और समर्थन मिल रहा है, वह मेरे लिए प्रेरणा है।”

लगातार मिल रहे समर्थन को उनके पक्ष में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। चुनावी माहौल के बीच विभिन्न वार्डों में उनका अभियान जारी

17
1539 views