logo

वडोदरा में 17 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

वडोदरा में 17 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसमें “गुजरात बनेगा खालिस्तान” जैसी आपत्तिजनक बात लिखी गई है।

पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी संबंधित स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों द्वारा स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गुजरात पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

रिपोर्टर:
विपिन गिरी
वडोदरा

6
719 views