logo

मांगरोल के पेंशनरों को नहीं मिलता विशेषज्ञों का इलाज

मांगरोल दिनांक 16 फरवरी 2026 रिपोर्टर रामप्रसाद बेरवा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य मांगरोल। मांगरोल के उप जिला अस्पताल में मांगरोल के पेंशनर भगवान भरोसे उनका इलाज किया जाता है। मांगरोल में उप जिला अस्पताल में विशेषज्ञों के बहुत अधिक पद खाली पड़े हुए हैं केवल बारह पदों पर ही चिकित्सक अपने सेवाए दे रहे हैं। राजस्थान सरकार के आदेश अनुसार पेंशनर और सरकारी कर्मचारी को मासिक इलाज के लिए एम डी डिग्री धारी चिकित्सक ही इलाज कर सकता है। दूसरे अन्य कनिष्ठ चिकित्सक उसका इलाज नहीं कर पाते। अस्पताल में ई एन टी एवं सर्जन की सुविधाओं के अभाव में ऑपरेशन नहीं हो पाते। हृदय रोग एवं लकवा ग्रस्त पेंशनर मरीजों के लिए विशेषज्ञों की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। उप जिला अस्पताल मांगरोल की नवनिर्मित भवन में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संसाधनों का अभाव होने से भवन का कोई औचित्य नहीं है। पेंशनरों को जिला अस्पताल बारा में या कोटा जाकर अपना इलाज करवाना पड़ता है। उप जिला अस्पताल मांगरोल के बारे में राजस्थान सरकार के संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जा चुकी है। लेकिन राजस्थान सरकार के जिम्मेदार अधिकारियो के द्वारा कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हो पाई है।

0
1045 views